ब्यौहारी: युवा कांग्रेस ने सड़क और नल-जल योजना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
ब्यौहारी डाला टोला से आखेटपुर तक सड़क की बदहाल स्थिति और नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण लंबे समय से समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। कार्यकर्ताओं ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।वीडीओ शुक्रवार शाम 6 बजे सामने आया है।