जमुई: हांसडीह के पास उत्पाद विभाग ने ई-रिक्शा से 25 लीटर अंग्रेजी शराब किया ज़ब्त, एक युवक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 हांसडीह के पास से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 25 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ई-रिक्शा को जब्त किया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ करते हुए वीडियो रविवार की देर शाम 6:30 बजे सामने आई है।