जमुई: जमुई में फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए मिशन मोड में चलेगा विशेष अभियान
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के लिए मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश जारी करते हुए फार्मर रजिस्ट्री अंतर्गत जमाबंदी के बकेट क्लेम एवं सत्यापन कार्य को रविवार 4 बजे सर्वोच्च प्राथमिकता से करना है।