जमुई: मलयपुर में दिव्यांगों के लिए राहत का संकल्प, शीतलहर में प्रबोध जन सेवा संस्थान की मानवीय पहल
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच प्रबोध जन सेवा संस्थान ने मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर ग्राम स्थित कांटाही भवन में रविवार संस्थान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों दिव्यांग, वृद्ध एवं वास्तविक जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए गए।