जमुई: बनगामा के पास शनिवार की देर रात ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा के पास शनिवार की देर रात 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के बिहवे निवासी मुकेश टुडू कुमार के रूप में हुई है।