जमुई: जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से शराब के नशे में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग से रविवार 2 बजे शराब के नशे में एक युवक को टाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लखनपुर निवासी गुलशन कुमार के रूप में की गई है टाउन थाने की पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा था। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।