बहराइच: बहादुर चक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर चक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा ली। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।