बहराइच: पीपल तिराहा सहित जनपद में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, अब तक भरे गए 34 नमूने
बहराइच शहर स्थित पीपल तिराहा सहित जनपद में मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की गई है। गुरुवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त खाद ने बताया की रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। जिसमें अब तक 34 नमूने संग्रहित किए गए हैं।