बहराइच: 10 अगस्त से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलेगा एमडीए अभियान, 3 ब्लॉकों में घर-घर दी जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
बहराइच जिले में फाइलेरिया जैसी उपेक्षित,गंभीर और लाइलाज बीमारी के उन्मूलन के लिए जिले के कैसरगंज, तेजवापुर और नवाबगंज विकासखंडों में आगामी 10 अगस्त से सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इस सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य सम्बंधित विकास खण्डों के 7.27 लाख से अधिक लोगों को दवा सेवन कराकर बीमारी के प्रसार को रोकना है।