बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उर्वरक की ओवर रेटिंग पर कड़ी कार्यवाही के लिए दिए निर्देश
एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर गुरुवार को जनपद बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश की कृषि मंत्री व जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण तरीके से मनाए जाने व उर्वरक की ओवर रेटिंग पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।