बहराइच: हेमरिया गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमरिया गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। गुरुवार को परिजनों ने जानकारी देते बताया कि महिला खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक सांप ने काट लिया। जिसका इलाज जारी है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।