बहराइच: लोक निर्माण गेस्ट हाउस के सामने नगर पालिका की टीम ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाया
बहराइच जिले के लोक निर्माण गेस्ट हाउस के सामने पटरियों पर ठेले व पटरी दुकानदारों को हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान वहां मौजूद दुकानें वेंडिंग जोन में भेज दी गईं। शहर स्थित पानी टंकी चौराहे से डिग्री कॉलेज रोड की पटरियों पर ठेले व अन्य पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर मुख्य मार्ग को संकरा कर दिया था। जिससे अक्सर यहां जाम लगता था।