बूंदी: खेती बचाव किसान बचाव आंदोलन को लेकर विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का आज होगा प्रदर्शन
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 किसानों पर किए जा रहे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ खेती बचाव किसान बचाव मुहिम के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद पार्क में एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विद्रोह प्रदर्शन किया जाएगा।