बूंदी: महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्थाप्रधानों की वॉक पीठ का हुआ आयोजन
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 बूंदी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की सत्रांत वॉक पीठ का आयोजन मंगलवार को महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में हुआ। वाॅकपीठ के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. महावीर कुमार शर्मा रहे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा एवं प्रशासन में नवाचार को बढावा दिया जावे।