बूंदी: राजकीय महाविद्यालय परिसर मेंद्वितीय एवं तृतीय मतदान ,महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए द्वितीय और तृतीय मतदान महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षकों ने मतदान के लिए नियुक्त द्वितीय ,तृतीय मतदान, महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना पूरे मतदान दल की जिम्मेंदारी है।