बूंदी: जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के उदासीनता पूर्ण रवैया से नाराज गो भक्तों का धरना जिला कलेक्ट्रेट के बाहर रहा जारी
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैये से नाराज गोपाल गौ सेवा संस्थान से जुड़े गोभक्त एक बार फिर से आंदोलन की राह पर हैं। गोभक्तों ने शहर में विचरण कर रहे बेसहारा एवं निराश्रित नंदी गोवंश को देवपुरा स्थित नवनिर्मित नगर परिषद की नंदी गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहा