बूंदी: डाबी व धनेश्वर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई की महिलाओं ने कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 जिले में राजीविका द्वारा डाबी व धनेश्वर में संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों में कार्यरत महिलाओं ने क्लस्टर मैनेजर व पदाधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरोत्तम कोली को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।