रतलाम नगर: काला-गौरा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर चोर नकदी ले उड़े, सीसीटीवी में कैद
रतलाम के धोलावाड़ रोड स्थित प्राचीन काला गौरा भैरवनाथ मंदिर में सोमवार देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाश मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी लगभग 13 से 15 हजार रुपए ले गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर समिति के सदस्य लाला भैया गुरुजी ने बताया कि चोरी का पता मंगलवार सुबह 7:00 के आसपास चला।