खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु मावा, दूध, घी एवं पनीर के नमूने लिए गए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा श्री श्याम मावा भंडार ग्राम वीर पूरा तहसील जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर मावा विक्रय के लिए निर्माण करते हुए लगभग 15 किलो पाया गया। मौके पर मावा का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लिया गया एवं लाइसेंस डिस्प्ले करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार बैरागी रेस्टोरेंट बड़ावदा का निरीक्षण कर प्रोपराइटर राजेंद्र बैरागी पिता बालूदास बैरागी से मावा एवं सेव का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिया गया। मौके पर साफ सफाई रखने के एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026