हुलासगंज: त्रिलोकीबिगहा के लालू ने कुश्ती में बनाई पहचान, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दमखम
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकीबिगहा निवासी युवा पहलवान इंद्रजीत उर्फ लालू कुमार सीमित संसाधनों के बावजूद कुश्ती में अपनी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दमखम दिखा चुके लालू कई स्थानीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर शील्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने चाचा व चर्चित पहलवान जयराम यादव के मार्गदर्शन में कुश्ती के गुर सीखे।