सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा, सिमडेगा ने हेरीटेज सेंटर में दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि मनाई
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति के द्वारा मंगलवार को 11:00 बजे सिमडेगा हेरीटेज सेंटर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाया जहां पर सभी लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 2 मिनट का मान रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता विभिन्न प्रखंडों से आकर लोग शामिल हुए।