मानसून सत्र की तैयारियों पर सर्वदलीय बैठक, सहयोग की अपील
रांची में आज से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मानसून) सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सत्र को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही के सफल संचालन में सकारात्मक सहयोग देने की अपील की।