गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित अंधराडीह गांव में अंतिम संस्कार स्थल को लेकर उपजा विवाद प्रशासन और ग्रामीणों की बैठक में सुलझ गया। सीओ सुशील कुमार, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और मुखिया अंगनी उरांव की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने सहमति बनाई। निर्णय हुआ कि पहान-पुजार गांव की शुद्धि के लिए पूजा-पाठ और पारंपरिक अनुष्ठान करेंगे। भगताईन के पुत्र बनारसी ने एक सप्ताह के भीतर अनुष्ठान का खर्च देने का लिखित आश्वासन दिया। हस्ताक्षर के बाद विवाद समाप्त घोषित कर दिया गया।