पाकुड़ के केकेएम कॉलेज सहित संताल परगना के कई महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में भारी कटौती के विरोध में छात्रों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की। छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि केकेएम कॉलेज की सीटें 4800 से घटाकर 1800 कर दी गई हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उनका कहना है कि इस फैसले का सबसे अधिक असर गरीब, आदिवासी, दलित और ग्रामीण छात्रों पर पड़ेगा।