JPSC-JSSC विवाद पर सीएम बोले- जांच पूरी होने के बाद होगा फैसला
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC विवाद पर कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं और पूरे मामले की जानकारी राज्यपाल को भी दी गई है। इस बीच रांची एसडीओ कुमार रजत धरना स्थल पहुंचकर छात्र प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। अब आंदोलन के समाधान को लेकर बातचीत पर सबकी नजर है।