काँकेर । देश तथा प्रदेश के सुप्रसिद्ध समाज सेवी संगठन "जन सहयोग" द्वारा आज शिक्षक दिवस के पुण्य अवसर पर तीन वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान उनके निवास स्थानों में जाकर किया गया। संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अनुसार वे प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसा ही सम्मान समारोह पहले भी कर चुके हैं तथा भविष्य में भी अपने गुरुजनों का यथायोग्य सम्मान करते रहेंगे। शिक्षक को हमारे देश में राष्ट्र निर्माता कहा गया है, जिनका दर्ज माता-पिता से कम नहीं माना जाता। विद्वानों ने यहां तक कहा है कि "गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाँय,बलिहारी गुरु आपने ,गोविंद दियो बताय, पहले चरण सेवा गुरु की ही होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही ईश्वर से हमें परिचित कराया है। आज "जन सहयोग" द्वारा सम्मानित शिक्षकों में भगवानजी भाई टांक ने अपने अभिनंदन पर अत्यंत अभिभूत होकर कहा कि अजय पप्पू मोटवानी और उनकी संस्था अनेक बड़े सामाजिक कार्य कर रहे हैं, जिनके लिए म
Kanker, Kanker | Sep 6, 2026