कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अभिनव पहल से अंतागढ़, कोयलीबेड़ा सहित दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
🔹 2 सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश
🔹 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी
🔹 सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी
🔹 ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई
🔹 आवश्यक उपकरण, ऑक्सीजन पाइपलाइन, पावर बैकअप एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
अब तक गंभीर मरीजों को उपचार और ऑपरेशन के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की इस महत्वपूर्ण पहल से दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को समय पर बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। 🩺
#Kanker #Antagarh #HealthCare
31 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 8, 2026