₹70 करोड़ की निवेश ठगी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज में निवेश पर 5% ब्याज और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 500 लोगों से लगभग ₹70 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंतागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दयाशंकर साहू और नितिन निर्मलकर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कांकेर समेत दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बीजापुर के लोगों से निवेश कराया। कई लोगों को बैंक से लोन लेकर पैसा लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। शुरुआत में कुछ किश्तों का भुगतान करने के बाद आरोपी रकम लेकर फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#thelivenews #chhattisgarh #viralvideos #reels #crime
Kanker, Kanker | Sep 7, 2026