🚨 उजियारा अभियान में कोरर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कांकेर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “उजियारा” अभियान के तहत कोरर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, ₹25 हजार नकद, 3 मोबाइल फोन और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹5.18 लाख है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
#thelivenews #viralvideos #reelsinstagram #reels #shorts
Kanker, Kanker | Sep 7, 2026