दमोह: न्यू दमोह में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित, होगी कार्रवाई
Damoh, Damoh | Jan 13, 2026 दमोह। न्यू दमोह स्थित प्रधानमंत्री आवासों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देशन में एक टीम गठित की गई है, जो 10 निर्धारित बिंदुओं के आधार पर आवासों का भौतिक सत्यापन करेगी। घर-घर जांच कर वास्तविक हितग्राहियों के निवास की पुष्टि की जाएगी। अपात्र पाए जाने या दुरुपयोग की स्थिति मे संबंधित कार्यवाही होगी।