Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

इस्लामपुर में दहशत फैलाने का आरोप, राठौर समाज और बजरंग दल ने एसपी से की कार्रवाई की मांग मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में कथित रूप से दहशत का माहौल बनाए जाने के आरोप को लेकर राठौर समाज और बजरंग दल के आधा सैकड़ा से अधिक लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुन्ना खान एवं उनके साथियों ने अवैध हथियारों और लाठियों के साथ राठौर समाज के लोगों पर हमला किया तथा फायरिंग की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार फायरिंग के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिपने को मजबूर हो गए। उन्होंने दावा किया कि एक गोली उनके एक परिजन के बेहद करीब से गुजर गई। आरोप है कि करीब एक घंटे तक क्षेत्र में फायरिंग और उपद्रव की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर क्षेत्र में घूमते रहे, गाली-गलौज की और लोगों में भय का माहौल बनाया। ज्ञापन में

Morena Nagar, Morena | Jun 3, 2026

MORE NEWS

*परिवहन आयुक्त  उमेश जोगा ने मुरैना में किया आकस्मिक निरीक्षण, अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश*

मुरैना,परिवहन आयुक्त  उमेश जोगा ने मंगलवार को मुरैना जिले का भ्रमण कर चंबल नदी के राजघाट, अल्लाबेली चौकी एवं परिवहन चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना, वन मंडल अधिकारी श्री एस.सी. बघेल, जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव कुमार निर्मल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विक्रम सिंह कंग, उप परिवहन आयुक्त श्री किरण कुमार शर्मा, परिवहन निरीक्षक पी.एस. भीलाला एवं अशोक शर्मा सहित वन, पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि चंबल रेत के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन एवं चंबल रेत से संबंधित सभी वाहनों की सघन जांच की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनमें जीपीएस प्रणाली भी स्थापित कराई जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाती है तथा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है। जिले में निगरानी एवं जांच के लिए 08 प्रमुख चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।
परिवहन विभाग को अतिरिक्त बल के रूप में एसएएफ (SAF) के जवान उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना ने भी पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक बल एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वन मंडल अधिकारी द्वारा वन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की गई।
परिवहन आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर उसे तत्काल समाप्त कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी वाहन को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा और संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई जारी रखें।
श्री जोगा ने बताया कि मुरैना जिले को अतिरिक्त अमला उपलब्ध कराया गया है। जिले में 01 परिवहन निरीक्षक, 01 उप परिवहन निरीक्षक एवं 01 चेक पोस्ट प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 03 निरीक्षकों की विशेष तैनाती की गई है, जो 7-7 दिन के रोटेशन पर कार्य करेंगे। साथ ही 30 आरक्षकों एवं 21 एसएएफ जवानों की ड्यूटी भी अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं चंबल रेत के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन एवं स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षण से पूर्व परिवहन आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रही कार्रवाई एवं प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

*परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने मुरैना में किया आकस्मिक निरीक्षण, अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश* मुरैना,परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने मंगलवार को मुरैना जिले का भ्रमण कर चंबल नदी के राजघाट, अल्लाबेली चौकी एवं परिवहन चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना, वन मंडल अधिकारी श्री एस.सी. बघेल, जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव कुमार निर्मल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विक्रम सिंह कंग, उप परिवहन आयुक्त श्री किरण कुमार शर्मा, परिवहन निरीक्षक पी.एस. भीलाला एवं अशोक शर्मा सहित वन, पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि चंबल रेत के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन एवं चंबल रेत से संबंधित सभी वाहनों की सघन जांच की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनमें जीपीएस प्रणाली भी स्थापित कराई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाती है तथा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है। जिले में निगरानी एवं जांच के लिए 08 प्रमुख चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग को अतिरिक्त बल के रूप में एसएएफ (SAF) के जवान उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना ने भी पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक बल एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वन मंडल अधिकारी द्वारा वन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की गई। परिवहन आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर उसे तत्काल समाप्त कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी वाहन को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा और संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई जारी रखें। श्री जोगा ने बताया कि मुरैना जिले को अतिरिक्त अमला उपलब्ध कराया गया है। जिले में 01 परिवहन निरीक्षक, 01 उप परिवहन निरीक्षक एवं 01 चेक पोस्ट प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 03 निरीक्षकों की विशेष तैनाती की गई है, जो 7-7 दिन के रोटेशन पर कार्य करेंगे। साथ ही 30 आरक्षकों एवं 21 एसएएफ जवानों की ड्यूटी भी अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं चंबल रेत के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन एवं स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण से पूर्व परिवहन आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रही कार्रवाई एवं प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

Morena Nagar, Morena | Jun 3, 2026

चंबल नदी से रेत उत्खनन रोक पाना नामुमकिन, मुरैना प्रशासन के लिए सर दर्द बना रेत माफिया,

चंबल में अवैध रेत उत्खनन के दावों पर फिर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

मुरैना। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नदी से मशीनों के माध्यम से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महुआ थाना क्षेत्र के खुर्द घाट का है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से लोडर मशीनों की मदद से चंबल नदी से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में भराई की जा रही है। तो यह अवैध खनन पर रोक संबंधी निर्देशों और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है तथा समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर सामने लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। हैलो चंबल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

चंबल नदी से रेत उत्खनन रोक पाना नामुमकिन, मुरैना प्रशासन के लिए सर दर्द बना रेत माफिया, चंबल में अवैध रेत उत्खनन के दावों पर फिर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। मुरैना। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नदी से मशीनों के माध्यम से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महुआ थाना क्षेत्र के खुर्द घाट का है। वायरल वीडियो में कथित रूप से लोडर मशीनों की मदद से चंबल नदी से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में भराई की जा रही है। तो यह अवैध खनन पर रोक संबंधी निर्देशों और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है तथा समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर सामने लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। हैलो चंबल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Morena Nagar, Morena | Jun 3, 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कों लेकर कहे दो कौड़ी के बयान कों लेकर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के महासचिव रामचित्र सिंह महाना द्वारा एक वीडियो जारी कर गांधी वादी तरीक़े से मोहन यादव जी से पूंछा है कि 
किसानो के हक और अधिकार की आवाज़ उठाने वाले,महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाले और बेरोजगार युवायों की आवाज उठाने वाले जीतू पटवारी जी की कीमत दो कौड़ी की है तो फिर 
किसानो का हक खाने वाले,गरीबों का राशन खाने वाले,लाडली बहनो के हर माह पंद्रह सौ रुपये खाने वाले और पेपर लीक कर लाखो छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय करने बाले और युवाओं कों रोजगार ना देने बालों की क़ीमत कितने कौड़ी की है !

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कों लेकर कहे दो कौड़ी के बयान कों लेकर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के महासचिव रामचित्र सिंह महाना द्वारा एक वीडियो जारी कर गांधी वादी तरीक़े से मोहन यादव जी से पूंछा है कि किसानो के हक और अधिकार की आवाज़ उठाने वाले,महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाले और बेरोजगार युवायों की आवाज उठाने वाले जीतू पटवारी जी की कीमत दो कौड़ी की है तो फिर किसानो का हक खाने वाले,गरीबों का राशन खाने वाले,लाडली बहनो के हर माह पंद्रह सौ रुपये खाने वाले और पेपर लीक कर लाखो छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय करने बाले और युवाओं कों रोजगार ना देने बालों की क़ीमत कितने कौड़ी की है !

Morena Nagar, Morena | Jun 3, 2026

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुरैना पुलिस का विशेष प्रशिक्षण शुरू, डीआईजी ने किया निरीक्षण

मुरैना। सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुरैना पुलिस द्वारा विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन में 1 जून 2026 से पुलिस लाइन मुरैना में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 20 सप्ताह तक चरणबद्ध रूप से संचालित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने 2 जून को पुलिस कंट्रोल रूम एवं प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन मुरैना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सामुदायिक पुलिसिंग (कम्युनिटी पुलिसिंग) विषय पर विस्तृत एवं प्रेरणादायी व्याख्यान देते हुए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, जनसहभागिता तथा विश्वास को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता केवल सुरक्षा व्यवस्था पर नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं संवाद पर भी निर्भर करती है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सेवा भावना, संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके।
प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर, एसडीओपी बामौर अनिल कुमार, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, सूबेदार गजेंद्र सिंह परिहार सहित कुल 61 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुरैना पुलिस का विशेष प्रशिक्षण शुरू, डीआईजी ने किया निरीक्षण मुरैना। सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुरैना पुलिस द्वारा विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन में 1 जून 2026 से पुलिस लाइन मुरैना में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 20 सप्ताह तक चरणबद्ध रूप से संचालित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने 2 जून को पुलिस कंट्रोल रूम एवं प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन मुरैना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सामुदायिक पुलिसिंग (कम्युनिटी पुलिसिंग) विषय पर विस्तृत एवं प्रेरणादायी व्याख्यान देते हुए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, जनसहभागिता तथा विश्वास को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता केवल सुरक्षा व्यवस्था पर नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं संवाद पर भी निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सेवा भावना, संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके। प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर, एसडीओपी बामौर अनिल कुमार, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, सूबेदार गजेंद्र सिंह परिहार सहित कुल 61 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 3, 2026

इस्लामपुर में दहशत फैलाने का आरोप, राठौर समाज और बजरंग दल ने एसपी से की कार्रवाई की मांग मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में कथित रूप से दहशत का माहौल बनाए जाने के आरोप को लेकर राठौर समाज और बजरंग दल के आधा सैकड़ा से अधिक लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुन्ना खान एवं उनके साथियों ने अवैध हथियारों और लाठियों के साथ राठौर समाज के लोगों पर हमला किया तथा फायरिंग की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार फायरिंग के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिपने को मजबूर हो गए। उन्होंने दावा किया कि एक गोली उनके एक परिजन के बेहद करीब से गुजर गई। आरोप है कि करीब एक घंटे तक क्षेत्र में फायरिंग और उपद्रव की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर क्षेत्र में घूमते रहे, गाली-गलौज की और लोगों में भय का माहौल बनाया। ज्ञापन में - Morena Nagar News