चंबल नदी से रेत उत्खनन रोक पाना नामुमकिन, मुरैना प्रशासन के लिए सर दर्द बना रेत माफिया,
चंबल में अवैध रेत उत्खनन के दावों पर फिर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
मुरैना। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नदी से मशीनों के माध्यम से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरी जाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महुआ थाना क्षेत्र के खुर्द घाट का है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से लोडर मशीनों की मदद से चंबल नदी से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में भराई की जा रही है। तो यह अवैध खनन पर रोक संबंधी निर्देशों और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है तथा समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर सामने लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। हैलो चंबल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।