सहजनवा: रोजगार सेवकों ने सहजनवां विधायक को सौंपा ज्ञापन, CM के सामने मांगें रखने का विधायक ने दिया आश्वासन; 24000 मानदेय की मांग
ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर रविवार को सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपा गया।विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने उनकी मांगें रखने का आश्वासन दिया।यह ज्ञापन सहजनवां ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय और विजय कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पाली और ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली भी मौजूद रहे।