आज़मगढ़: बगहीड़ाड़ से अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र की पुलिस ने बगहीडाड़ से अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। SI धर्मराज यादव मय हमराह को सूचना मिली थी कि 1 व्यक्ति बगहीडाड़ पर खड़ा है। जिसके पास आपत्तिजनक वस्तु है। इस सूचना पर SI धर्मराज यादव मय हमराह द्वारा बगहीडाड़ से अभियुक्त अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया।