आज़मगढ़: ब्यौहरा व मुस्तफाबाद से महापुरूष पर आपत्तिजनक टिपप्णी का वीडियो बनाने वाले 02 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ब्यौहरा व मुस्तफाबाद से महापुरूष पर आपत्तिजनक टिपप्णी का वीडियो बनाने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई बुधवार की शाम को की गई। 24 जुलाई को वादी मुकदमा अतिकुर्रहमान पुत्र गयासुद्दीन निवासी सराय मुबारक थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर दिया था।