आज़मगढ़: बवालीमोड़, करतारपुर समेत अन्य स्थानों पर दुकानों पर AHTU व श्रम विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई में 18 बाल श्रमिक मुक्त
बुधवार को थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आजमगढ़ के थाना क्षेत्र कोतवाली के बवाली मोड़, करतारपुर, जुनैदगंज तथा थाना क्षेत्र बिलायरिगंज के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढ़ाबों, ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर छापा मारा गया। उक्त अभियान में कुल 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इस दौरान सेवायोजकों को चेतावनी दी गई।