आज़मगढ़: भदौली से लेकर बिजोरा तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी कर दूध समेत अन्य सामग्री के लिए नमूने
आजमगढ़ DM के आदेश के क्रम में श्रावण मास में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की शुद्धता व गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने भदुली क्षेत्र से 1 मिश्रित दूध का नमूना लिया। भंवरनाथ चौराहे से 2 गाय का दूध, 01 भैंस का दूध व 1 छेने की मिठाई का नमूना संग्रहित किया।