आज़मगढ़: भरचकिया में कुत्ते के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक युवक की हुई मौत
आजमगढ़ के पवई थाना के भरचकिया में मंगलवार की शाम को कुत्ते के अचानक से सामने आने के चलते बाइक चला रहा युवक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक के पलटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। बुधवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक 30 वर्षीय दीपक प्रजापति निवासी दनियानपुर थाना पवई था।