आज़मगढ़: कस्बा मुबारकपुर रोडवेज से किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर के कस्बा मुबारकपुर रोडवेज से किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त आफताब आलम पुत्र मो0 शमीम निवासी ग्राम शहीद नगर थाना मुबारकपुर वादी के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। FIR दर्ज कर आफताब को गिरफ्तार किया गया।