नवादा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने लोहड़ा गांव के समीप से अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टरों को किया जब्त, चालक हुए फरार
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 मुफस्सिल थाना पुलिस ने लोहड़ा गांव के समीप से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। मौके से सभी ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की नदी से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।