नवादा: नवादा के अकौना गांव के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा की चपेट में आने से एक महिला हुई जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी महिला की पहचान झुनाढी गांव निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी विनेश्वरी देवी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने रिश्तेदार से मिलकर घर आ रही थी।