नवादा: लोकसभा चुनाव को लेकर 4 को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में रैली करेंगे पीएम मोदी 19 अप्रैल को होना है मतदान।
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार में भी लगातार कई रैलियां किए जाने की तैयारी है। इस बीच पीएम मोदी तीन दिनों के भीतर दो बार बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। सबसे पहले कल गुरुवार को पीएम मोदी जमुई में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 7 अप्रैल को नवादा में भी पीएम मोदी रैली करने जा रहे हैं।