नवादा: नवादा समाहारनालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा लगाया गया जनता दरबार फरियादियों की सुनी शिकायतें।
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 नवादा के समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 03.04.2024 को नवादा पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर के फरियादियों की बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई। साथ ही साथ बताया गया कि कई मामलों का निष्पादन भी किया गया है। वहीं शेष बचे मामलों को संबंधित थाना को निष्पादित करने को निर्देश दिया गया।