जबलपुर: कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 20 लाख की डिमांड, 2.5 लाख लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार 🚨💸
जबलपुर में एक कारोबारी को हनीट्रैप का शिकार बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शातिर महिला कारोबारी को धमकाकर 20 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठने की कोशिश कर रही थी। इतना ही नहीं, वह कारोबारी पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव भी बना रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी महिला को 2.50 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
#JabalpurNews #HoneyTrap #CrimeNews #MPPolice #siti24ujjain