उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, IIT मुंबई के प्रोफेसरों ने इंजीनियरों को दिए 'कंस्ट्रक्शन सेफ्टी' के टिप्स 🏗️👷♂️
सिंहस्थ 2028 के तहत शहर में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के लिए मेला कार्यालय में 'कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग' ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में IIT मुंबई के प्रोफेसर अल्बर्ट थॉमस और वरुण कुमार रेजा ने निर्माण कार्यों से जुड़े इंजीनियरों को श्रमिकों की सुरक्षा, संभावित जोखिमों की पहचान और PPE किट व सेफ्टी बेल्ट के सही इस्तेमाल की बारीकियां सिखाईं। इस प्रशिक्षण को केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इंजीनियरों को भैरवगढ़ थाना परिसर में चल रहे निर्माण स्थल पर ले जाकर प्रैक्टिकल (साइट आधारित) ट्रेनिंग भी दी गई, ताकि विकास कार्यों में सुरक्षा और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
#UjjainNews #Simhastha2028 #ConstructionSafety #IITBombay #UjjainDevelopment MPNews