उज्जैन: निगम मुख्यालय में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, नदारद कर्मचारियों का कटेगा वेतन, बुजुर्ग महिला की भी की मदद 🏢📋
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन समय (सुबह 10 से शाम 6 बजे) में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अपनी विधवा पेंशन के लिए परेशान एक बुजुर्ग महिला की समस्या भी सुनी। आधार अपडेट न होने के कारण उनकी पेंशन रुकी हुई थी, जिस पर कमिश्नर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनका आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाया, ताकि पेंशन दोबारा शुरू हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित निराकरण करें।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #SurpriseInspection #UjjainUpdates #siti24ujjain