उज्जैन: गरोठ रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत 🚗💥
उज्जैन के गरोठ रोड स्थित पंवासा ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। छायानगर निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह कुशवाह पोल्ट्री फार्म के लिए जमीन देखकर अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से शैलेंद्र की मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घायल अवस्था में उन्हें दोस्तों की बजाय राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #RoadAccident #UjjainPolice #GarothRoad #MPNews TrafficSafety