उज्जैन: सिंधिया शाही पगड़ी में राजसी ठाट से नगर भ्रमण पर निकले सेनापति काल भैरव, उमड़ा जनसैलाब 🚩🙏
जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर महाकाल के सेनापति भगवान काल भैरव राजसी वैभव के साथ नगर भ्रमण पर निकले। ग्वालियर से मंगवाई गई सिंधिया राजवंश की खास मराठी पगड़ी में सजे बाबा के दिव्य रूप के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कलेक्टर और एसपी ने पालकी का पूजन किया, जिसके बाद सशस्त्र पुलिस जवानों ने बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पालकी ने केंद्रीय जेल में बंदियों का अभिवादन स्वीकार किया और क्षिप्रा तट पर सिद्धवट धाम पहुंचकर महापूजन के बाद सेनापति पुनः अपने धाम लौटे।
#UjjainMahaKumbh #sitit24news