घाटोल: घाटोल में खाद्य सुरक्षा की टीम ने किराना दुकान की जांच कर लिए सैंपल, 16 किलो अवधिपार नमकीन बरामद कर किया नष्ट
घाटोल में खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा किराना दुकान की जांच कर अवधि पर नमकीन बरामद करने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा टीम के उम्मेदमल टेलर मय टीम द्वारा घाटोल में पिंकेश गांधी की किराना दुकान का सगन निरीक्षण कर 16 किलो अवधि पर नमकीन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया तथा अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए है।