नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत
नरवल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुभाष कुमार नरवल मोड से साढ कारीडोर जाने वाली सड़क के बाएं किनारे फुटपाथ पर खड़े थे। इसी दौरान साढ की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल ने तेज गति में सुभाष को टक्कर मार दी और फरार हो गया हादसे में सुभाष मौके पर मौत हो गई थाना प्रभारी ने शनिवार 10 बजे बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है।